आंधप्रदेश में एक किशोरी छात्रा ने ऑटो ड्राइवर के पीछा करने से तंग आकर घर में फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। 16 वर्षीय छात्रा विस्सानापेट के गांव कोंडपर्वा की रहने वाली थी और सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ती थी।
पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर रिमांड के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मत्ता शिवा मृत छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। वह किशोरी का कॉलेज जाने और उसके घर वापस आने तक पिछले आठ महीनों से पीछा कर रहा था।
पढ़ें: 12वीं की छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाया फंदा, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। जब इस बात की खबर किशोरी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने आरोपी ड्राइवर को उसे छोड़ने को कहा। लेकिन आरोपी शिवा ने लड़की के माता पिता की एक ना मानी और उसे परेशान करना जारी रखा।
वहीं, आरोपी की हरकतों से तंग आकर लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया। पुलिस ने सारे मामले को जानने के बाद आरोपी डाइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।