ऐसा क्या हुआ जो एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सिर दर्द कहकर क्लास बीच में छोड़कर आई छात्रा का उसके कमरे में दुपट्टे से शव लटका मिला। 10 दिन पहले की उसने कॉलेज में प्रवेश लिया था।
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। एक मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक एमबीबीएस छात्रा ने पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भोजीपुरा पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर छानबीन की। पुलिस ने छात्रा के दो मोबाइल कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नोएडा के सेक्टर- 62 के गेल अपार्टमेंट में रहने वाले अनादि दीक्षित की इकलौती बेटी अनन्या दीक्षित ने बीती 24 अगस्त को यहां के एक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था। अनन्या के पिता अनादि रिलायंस इंडस्ट्री में इंजीनियर हैं, जबकि मां एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। अनन्या दोबारा 28 अगस्त को एसआरएमएस पहुंची थी, जहां उसे गर्ल्स हॉस्टल का कमरा नंबर 4 आवंटित किया गया था। कमरे में उसके साथ छात्रा नूपुर शर्मा और कुमारी हर्षिता भी रहती थीं।
बुधवार सुबह 7.30 बजे अनन्या दीक्षित क्लास में पढ़ने के लिए गई थी। सहपाठियों के मुताबिक करीब 7.45 बजे वह सिरदर्द की शिकायत करते हुए क्लास से बाहर आ गई। उसे नूपुर शर्मा और कुमारी हर्षिता ने आधे रास्ते तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों क्लास में लौट गईं। कॉलेज में करीब 12 बजे लंच होता है। अनन्या की दोनों सहेलियां उसे लंच के लिए बुलाने उसके कमरे पर गईं तो खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। दोनों वापस चली गईं।