फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल की छात्रा ने की खुदकुशी, ये खोलेगा मौत का राज

Thu, 07 Sep 2017 12:45 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
ऐसा क्या हुआ जो एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सिर दर्द कहकर क्लास बीच में छोड़कर आई छात्रा का उसके कमरे में दुपट्टे से शव लटका मिला। 10 दिन पहले की उसने कॉलेज में प्रवेश लिया था। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। एक मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक एमबीबीएस छात्रा ने पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भोजीपुरा पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर छानबीन की। पुलिस ने छात्रा के दो मोबाइल कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

नोएडा के सेक्टर- 62 के गेल अपार्टमेंट में रहने वाले अनादि दीक्षित की इकलौती बेटी अनन्या दीक्षित ने बीती 24 अगस्त को यहां के एक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था। अनन्या के पिता अनादि रिलायंस इंडस्ट्री में इंजीनियर हैं, जबकि मां एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। अनन्या दोबारा 28 अगस्त को एसआरएमएस पहुंची थी, जहां उसे गर्ल्स हॉस्टल का कमरा नंबर 4 आवंटित किया गया था। कमरे में उसके साथ छात्रा नूपुर शर्मा और कुमारी हर्षिता भी रहती थीं। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह 7.30 बजे अनन्या दीक्षित क्लास में पढ़ने के लिए गई थी। सहपाठियों के मुताबिक करीब 7.45 बजे वह सिरदर्द की शिकायत करते हुए क्लास से बाहर आ गई। उसे नूपुर शर्मा और कुमारी हर्षिता ने आधे रास्ते तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों क्लास में लौट गईं। कॉलेज में करीब 12 बजे लंच होता है। अनन्या की दोनों सहेलियां उसे लंच के लिए बुलाने उसके कमरे पर गईं तो खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। दोनों वापस चली गईं।
विज्ञापन

फाइल
करीब सवा बारह बजे स्वीपर रश्मि झाड़ू लगाने के लिए कमरे पर पहुंची। दरवाजा नहीं खुला तो उसने गार्ड को बताया। गार्ड रामराज और योगेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने खिड़की का शीशा थोड़ा तोड़कर अंदर देखा तो अनन्या को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। गार्ड ने प्रिंसिपल डॉ. पुरोहित को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कॉलेज स्टाफ कमरे पर पहुंचा। दरवाजे में धक्का दिया गया तो चिटकनी खुल गई। बाद में भोजीपुरा पुलिस हॉस्टल पहुंची। 

इंजीनियर पिता का रो-रोकर बुरा हाल 
अनन्या के शव को नीचे उतारकर नोएडा निवासी परिवार को तुरंत सूचना दी गई। सीओ नवाबगंज विजय प्रताप यादव ने छानबीन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम करीब 5.30 बजे छात्रा के माता-पिता यहां मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों इकलौती बेटी की मौत के से टूट से गए। इंजीनियर पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। 

मोबाइल से मिलेंगे अहम सुराग 
पुलिस को कमरे की तलाशी में दो मोबाइल मिले। पुलिस मान रही है कि खुदकुशी की वजह मोबाइल खंगालने के बाद सामने आ सकेगी। वहीं छात्रा की अलमारी भी लॉक मिली। उसे खोलने पर जेवर व नकदी सुरक्षित मिले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें