फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मेडिकल की छात्रा की हॉस्टल के कमरे मे गला घोंटकर हत्या

Thu, 13 Dec 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक कॉलेज के हॉस्टल में अज्ञात व्यक्ति ने मेडिकल की 21 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त राहुल खडे ने बताया कि बुधवार को महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की वार्डन ने बीड जिले की आकांक्षा अनिल देशमुख को उसके कमरे में बेहोशी की हालत में पाया।

विज्ञापन


खडे ने बताया कि आकांक्षा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अभी इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोषियों की तलाश चल रही है। पुलिस ने बताया कि आकांक्षा कॉलेज में फिजियोथेरैपी का कोर्स कर रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें