फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गे पार्टनर की हत्या के बाद खुद लगा ली फांसी, मां ने जताया था रिश्ते पर विरोध

Tue, 05 Jun 2018 01:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक शख्स ने पहले अपने गे पार्टनर की हत्या की इसके बाद उस दुकान में फांसी लगा ली जहां वह काम करता था। यह घटना रविवार रात को रिची स्ट्रीट पर घटित हुई। पुलिस को 28 साल के प्रभु की लाश मिली है जिसपर गले, मुंह और कानों के पास चाकू गोदने के निशान हैं। वहीं 30 साल के सर्वानन की लाश पंखे से लटकते हुए मिली है। दोनों की लाश सोमवार दोपहर को उस समय मिली जब मालिक ने दुकान खोली।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। हत्या और आत्महत्या का एक केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार और दोस्तों के साथ हुई बातचीत के बाद एग्मोर सहायक पुलिस आयुक्त सुब्रमणि ने बताया कि नरसिंहपुरम का रहने वाला प्रभु इलेक्ट्रॉनिक सामानों वाली दुकान में काम करता था। अपने परिवारों से कड़े विरोध के बावजूद वह सर्वानन के साथ समलैंगिक संबंध में था। 

सहायक आयुक्त ने कहा कि रविवार रात को प्रभु उस समय दुकान पर मौजूद था जब सर्वानन वहां पहुंचा। उसने उसे बात करने के लिए बाहर बुलाया। पड़ोस की दुकान के मालिक ने दोनों के बीच तीखी बहस होते हुए सुनी। मालिक ने कई बार दोनों को आपस में लड़ते हुए देखा है इसलिए उसने इसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हत्या और आत्महत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब पड़ोस की दुकान वाला चला गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन दोपहर के समय जब एक महिला कर्मचारी दुकान खोलने के लिए आई को उसने एक शव को खून से लथपथ और दूसरे को पंखे से लटकते हुए देखा। जांचकर्ताओं ने पाया कि दो साल पहले दुकान की चाबी खो गई थी और मालिक के पास डुप्लीकेट चाबी थी। माना जाता है कि प्रभु ने ओरिजनल चाबी को चुरा लिया था। वह हर रविवार की रात को दुकान बंद होने के बाद उसे खोला करता था ताकि दोनों दोस्त वहां कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकें। दोनों के रिश्तों में खटास तब आ गई जब सर्वानन की मां ने प्रभु को अपने बेटे से ना मिलने के लिए कहा क्योंकि पड़ोसी उन दोनों के रिश्ते को लेकर बात करने लगे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें