फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दोस्त ने फोन नहीं दिया तो ट्रक के सामने दे दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 11 Feb 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन न देने पर दोस्त ने ट्रक के आगे दिया धक्का

मुंबई में पुलिस ने एक 29 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर एक अन्य व्यक्ति को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक के सामने धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने केवल इसलिए धक्का दे दिया क्योंकि पीड़ित ने उसे फोन करने के लिए अपना मोबाइल देने से मना कर दिया था। 



ये घटना यात्रिक बार एंड रेस्टोरेंट के सामने की है। यहां शनिवार की रात इन दोनों व्यक्तियों ने एक अन्य शख्स के साथ शराब पी थी। पीड़ित व्यक्ति किशोर काइलात (32) की रविवार सुबह मौत हो गई है। 


पुलिस के अनुसार किशोर अपने दोस्त विजय साल्वे (30) के साथ बार में शराब पी रहा था। उसके कुछ देर बाद आरोपी शिवा मोहिते भी बार में आ गया। किशोर ने शिवा की पहचान विजय से करवाई। पुलिस का कहना है कि विवाद तब शुरू हुआ जब शिवा ने किशोर से फोन करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। 


किशोर ने शिवा को अपना फोन देने से मना कर दिया। जिसके बाद शिवा और किशोर के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद किशोर और विजय बार से बाहर आ गए, लेकिन शिवा हाथ में चाकू लेकर उनका पीछा करने लगा।


कुछ देर बाद शिवा ने किशोर का कॉलर पकड़ लिया और उसे तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक के सामने धक्का दे दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि  किशोर काफी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए केईएम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात करीब तीन बजे इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next