फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीन दिन से लापता था युवक, फ्रिज में टुकड़ों में मिला शव

Sun, 15 Oct 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
Murder - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली में तीन दिन से लापता युवक की हत्या हो गई है। महरौली के सैदुल्लाजाब गांव में शनिवार शाम को युवक का शव फ्रिज में मिला जिससे सनसनी फैल गई। युवक का शरीर तीन टुकड़ों में कटा हुआ था। मृतक की पहचान चमोली, उत्तराखंड निवासी विपिन जोशी (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

  Delhi: Man missing for last three days found murdered, body chopped in pieces recovered from his fridge in Mehrauli pic.twitter.com/dkyRmSOCoH — ANI (@ANI) October 15, 2017


ये भी पढ़ें- बीवी के चार टुकड़े कर फ्रिज में जमाए

सूचना मिलने पर महरौली थाना पुलिस व सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को खंगाला तो फ्रिज से खून निकल रहा था। फ्रिज को खोलने पर उसमें से युवक का शव निकला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दोस्तों के साथ नहीं रहने देती थी पत्नी, इसलिए पीट-पीटकर मार डाला

जानकारी के मुताबिक, विपिन जोशी यहां अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। मृतक का भाई गायब है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें