फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी कचहरी में वकील पर ताना रिवाल्वर, मची अफरा-तफरी

Mon, 18 Apr 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ (गोरखपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मऊ (गोरखपुर) स्थ‌ित दीवानी कचहरी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मुवक्किल ने अपने वकील पर रिवाल्वर तान दी। 
विज्ञापन


जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के निवासी रविशंकर तिवारी और उनकी पत्नी अनुपमा तिवारी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों को समझौता कराने के लिए बुलाया गया था।

समझौता के लिए कचहरी पहुंचे रविशंकर तिवारी, जनार्दन प्रसाद कुशवाहा और वीपी दुबे के सा‌थ कचहरी परिसर में पहुंचे। समझौता बातचीत के दौरान रविशंकर तिवारी पक्ष के साथ वकील से वादविवाद हो गया। इसके बाद वीपी दुबे ने अपनी रिवाल्वर निकाल कर अधिवक्ता रुपेश पांडेय पर तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माजरा देखकर मौके पर वकीलों की भीड़ जमा हो गई और वीपी दुबे की जमकर पिटाई की। इसके बाद वकीलों ने उसे पकड़कर जिला जज कोर्ट में ले गए। इसी बीच घटना की सूचना पाकर एएसपी सुनील कुमार सिंह और एडीएम मौके पर पहुंचे और आरोपी को कोतवाली भेजवाया। इस घटना से कचहरी में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि कोर्ट परिसर में हथियार ले जाना मना है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्‍था को लेकर बड़ी चूक माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें