फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पर थी बाप की बुरी नजर, रोका तो पत्नी को तलाक दे दिया

Thu, 06 Jul 2017 11:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
बाप की थी बुरी नजर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रिश्तों के टूटने और जुड़ने के किस्से तो आए दिन सामने आते हैं, लेकिन ताजा मामले में एक रिश्ता टूटा जरूर पर सारी मर्यादाएं उधेड़कर। अब दर्द झेलने को मजबूर है एक मां और उसकी मासूम बेटी और तकलीफ देने वाला है इनसे पति और पिता का रिश्ता रखने वाला शख्स। दरअसल, जम्मू के इस शख्स ने अपनी ही मासूम बेटी से अश्लील हरकत की। बीवी ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो गलती के मानने के बजाय बीवी को ही तलाक डे डाला।    
विज्ञापन


बाकरगंज की 26 साल की युवती का निकाह दस साल पहले जम्मू के जलालाबाद निवासी वाजिद खान के साथ हुआ था। वाजिद पीडीपी ऑफिस में काम करता है और प्रापर्टी डीलर भी है। युवती से वाजिद की उम्र करीब 20 साल ज्यादा है, लेकिन परिवारवालों के दबाव में रिश्ता हो गया। निकाह के बाद बेटी का जन्म हुआ, लेकिन साथ-साथ वाजिद की हकीकत भी सामने आने लगी।
 

वाजिद के कई महिलाओं से संबंध

युवती का कहना है कि उसे पता चला कि वाजिद के कई महिलाओं से संबंध हैं। विरोध उसे मारा-पीटा जाने लगा। धीरे-धीरे यह सब आए दिन की बात हो गई। उसके मुताबिक, 10 जून की रात 11 बजे तो हद ही हो गई। वाजिद ने मासूम बेटी के साथ ही अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसने देखा तो शोर मचा दिया। हल्ला सुनकर पूरा परिवार इकट्ठा हो गया। सास को सारी बात बताई तो युवती को ही झूठा बताकर मारपीट शुरू कर दी गई। यह सब देख उसने न होते हुए भी अपनी गलती मान ली। फिर शौहर को मनाकर उसे अपने साथ बाकरगंज ले आई। आरोप है कि यहां भी रात में उसने नशीली दवा खाकर बिटिया से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर जम्मू भाग गया।

19 जून को पीड़िता ने डीएम से मिलकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो उन्होंने मामला महिला थाने भेज दिया। महिला थाने के दरोगा सूर्यवीर को जांच मिली। उन्होंने फोन कर वाजिद को बमुश्किल बुलाकर मंगलवार को कचहरी में अधिवक्ता के चैंबर में युवती से बात कराई। बातचीत के दौरान वाजिद गलती मानने को तैयार ही नहीं हुआ, उल्टा तलाक, तलाक, तलाक... बोलकर नाता ही तोड़ लिया। बताया गया कि वाजिद बुधवार को मेहर के डेढ़ लाख देने के फिर से बरेली आएगा। हालांकि, बेटी की परवरिश के लिए वह कुछ भी देने को राजी नहीं हुआ।  

 ‘चाचा ने शादी कराकर फंसा दिया’

पीड़िता का कहना है कि उसके पिता पंजाब में जरी का काम करते थे। ताऊ भी उनके साथ रहते थे। वाजिद के बहनोई के उसके  ताऊ से संबंध थे। ताऊ ने ही उसका निकाह वाजिद से करा दिया था। दोनों की उम्र में अंतर भी नहीं देखा। वाजिद ने गलती मान ली होती तो शायद में फिर से उनके साथ रहने को राजी हो जाती। उसका कहना है कि बेटी की परवरिश के लिए भी हर महीने रकम लेगी। 

युवती पति वाजिद से बुरी तरह से परेशान थी। वाजिद ने गलती नहीं मानी तो उसने ही साथ रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद वाजिद ने तलाक दे दिया। पुलिस की इसमें कोई भूमिका नहीं है। - सूर्यवीर सिंह, उप निरीक्षक, महिला थाना

तलाक से महिला की जिदंगी बर्बाद हो जाती है। तलाक के बाद उसे समाज भी ठीक से स्वीकार नहीं करता है। तलाक देने वालों का बहिष्कार होना चाहिए। देशभर की तक रीबन 60 महिलाओं के मामले उनके पास हैं। इंसाफ न मिलने तक इनके लिए लड़ाई जारी रहेगी। हम कानूनी मदद भी करेंगे। - फरहत नकवी, अध्यक्ष, मेरा हक फाउंडेशन।

बेटी के साथ बाप होकर ऐसा करना बेहद गलत है। शरीयत की नजर में वह मुल्जिम है। तलाक देकर उसने और बड़ा जुर्म कर दिया। जब तक वह तौबा न करे और शर्मिंदा न हो, उसका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। ऐसे लोगों को घर में बैठाने से परहेज किया जाए। - मुफ्ती सलीम, दारुल इफ्ता, दरगाह आला हरजत।
विज्ञापन

तलाक के प्रमुख मामले

-मोहल्ला ब्राहम्पुरा में कुंवारी लड़की के बेटी पैदा होने के बाद प्रेमी शावेज ने उससे निकाह करके समझौता करके धोखा दिया। उसकी बेटी बेचने के बाद आरोपी ने उसकी फरीदपुर में बुजुर्ग से निकाह करा दिया। मुकदमा लिखाने के बाद भी पीड़िता को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया। पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

-बड़ी बिहार के हसनैन के मासूम बेटी को लेकर पत्नी से विवाद होने पर उसे तलाक दे दी। इसके बाद भी पत्नी उसके साथ रहने को राजी थी लेकिन गांव के लोगों और दलालों ने बीच में पड़कर पुलिस के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। तलाक के बाद उनके मासूम बच्चों का बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें