फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, तांत्रिक लड़की के वश में आकर युवक ने दी जान

Fri, 20 Jul 2018 04:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में अंधविश्वास से होने वाले अपराधों के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जालंधर से भी सामने आया है। यहां मुक्तेश्वर धाम में मंगलवार को परांशु महाजन नामक व्यक्ति की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि उसकी मौत पैर फिसलने से नहीं बल्कि एक तांत्रिक के कारण हुई है। उसने पानी में जल समाधि ली थी। यह खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज में हुआ है।   

विज्ञापन


मामले में लड़के के परिवार ने एक तांत्रिक लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जांच में पता चला है कि परांशु का परिवार तांत्रिक विद्या में बहुत विश्वास करता है। जिस लड़की के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है उसने अपने घर में एक धार्मिक जगह बनाई हुई है। वह खुद को तांत्रिक बताती है। परांशु की मां का इलाज भी वही कर रही थी। उसने पूरे परिवार को अपने जाल में फंसाया हुआ था। जब परांशु लापता हुआ तो उसके परिवार ने इस बात की जानकारी भी तांत्रिक विद्या से ही प्राप्त की।

जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुक्तेश्वर धाम में है तो पूरा परिवार वहां पहुंच गया। लेकिन जब तक वह वहां पहुंचे तब तक परांशु अपनी जान गंवा चुका था। उसकी मौत की बात पता चलते ही उसके पिता ने करंट लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। जिसके बाद से उनकी मानसिक हालत बिगड़ गई है। मामले पर एएसआई रमन कुमारी का कहना है कि लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 5 मिनट की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शुरुआत के 3 मिनट तक तो वह फोन पर किसी से बात करता है। इस दौरान वह कई बार पीछे मुड़कर भी देखता है। 3 मिनट बाद वह अपना फोन पानी में फेंककर खुद भी गहरे पानी में उतर जाता है।

बताया जा रहा है कि गांव में करीब डेढ़ साल पहले सौरभ नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। उसकी आत्मा होने का दावा करके तांत्रिक लड़की ने परांशु को अपने जाल में फंसाया था। घटना वाले दिन परांशु अपने घर से सुबह 4:30 बजे निकला।  इसके बाद उसने तांत्रिक लड़की से मुलाकात भी की। दोनों के बीच बातचीत खत्म होने के बाद लड़की अपने घर आ गई और परांशु मुक्तेश्वर धाम चला गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें