फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट में 16 साल की युवती के साथ कुछ ऐसा किया, फंस गया डाक्टर

Fri, 04 Aug 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
साथी महिला पैसेंजर से छेड़छाड़ - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमेरिका के न्यू जर्सी जा रही फ्लाइट में 16 साल की युवती के साथ की गई एक हरकत ने डाक्टर को जेल पहुंचा दिया।
विज्ञापन


घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में हुई। सिएटेल से न्यू जर्सी जा रही 16 वर्षीय लड़की के मुताबिक, जब वह फ्लाइट में सो रही थी तो उसके साथ वाली सीट पर बैठा शख्स, जो डाक्टर बताया जा रहा है, अचानक उसकी टांग के उपर हाथ फेरने लगा। उसकी आंख खुली तो आरोपी ने तुरंत अपना हाथ हटा लिया। बाद में भी उसने ऐसी हरकतें की।
विज्ञापन


शिकायत करने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने उसकी सीट बदल दी। फ्लाइट के लैंड करते ही एयरपोर्ट पहुंचे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी डाक्टर विजय कुमार कृष्णप्पा पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, विजय को जमानत भी मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय एक महीने की मेडिकल फेलोशिप पर अमेरिका गया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें