फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM कैशियर ने ऐसे लगाया बैंकों को 50 लाख का चूना, गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 05:42 PM IST
amarujala.com, Presented by:अरविंद
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
ठाणे पुलिस ने एटीएम में पैसा भरने वाली कंपनी के एक कैशियर को गिरफ्तार किया है। कैशियर पर कंपनी के जरिए बैकों को 50 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप है। उसने पिछले 6 महीनों में एटीएम में पैसा डालने में कई बार हेराफेरी की।
विज्ञापन


पढ़ें: कर्नाटक एक्सप्रेस में बैंक मैनेजर की पत्नी का बैग चुराकर भाग रहे चोर गिरफ्तार

29 वर्षीय आरोपी रोशन पाटिल दीवा क्षेत्र के महात्रादी का रहने वाला है। मनपदा पुलिस ने रोशन को गुरुवार को ठाणे जिले के डोंबिवली से गिरफ्तार किया है। रोशन पर आईपीसी की धारा 408  के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

कंपनी की शिकायत पर आरोपी रोशन को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि रोशन इस पैसे को कहीं और जमा करता था लेकिन उसकी चालाकी से कंपनी को एटीएम में पैसा लोड होने के पुष्टि की जाती थी जिसके चलते रोशन ने कई बार हेराफेरी की।
विज्ञापन


पढ़ें: बैंक का रोशन दान काटकर अंदर घुसे चोर, फिर भी नहीं कर पाए चोरी

लेकिन रोशन की चालाकी जब सामने आई तब बैंकों ने अपने एक्चुअल कैश का ऑडिट किया। बता दें कि अलग-अलग बैंकों द्वारा किए गए ऑडिट से 49.9 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रोशन द्वारा चुराई गई रकम में 2000 रुपये के नोट ज्यादा थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें