फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पूर्व प्रेमी ने किया बच्चे का अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
file photo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
मुंबई के मालवानी इलाके में एक बच्चे के अपहरण होने के मामले को मुंबई पुलिस ने 24 घंटे अंदर ही सुलझा लिया है। पुल‌िस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो बच्चे की मां का पूर्व दोस्त है।
विज्ञापन


महिला रेशमा पाटिल ने पुलिस को शिकायत दी थी उसके पूर्व दोस्त श्याम मंडल ने उसके बेटे अर्नव को अगवा कर लिया है। पुलिस ने श‌िकायत के आधार पर मामले की जांच की तो आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस को सूचना मिली श्याम मंडल बिहार का रहने वाला है और सूरत में उसका कोई रिश्तेदार रहता है। इसके बाद पुलिस ने सूरत के लिए एक टीम रवाना की और जाल बिछाकर सोमवार को रात 10 बजे श्याम को सूरत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। और आरोपी के कब्जे से बच्चा सकुशल बरामद हो हुआ।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने बच्‍चे के अपहरण का जो कारण बताया है वह हैरान करने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

अपहरण का कारण है आशिकी की लंबी कहानी

पुलिस ने घटना के बारे में आरोपी से पूछताछ की तो आशिकी में दरार आने की एक लंबी कहानी सामने आई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले वह एक अस्पताल में काम करता था जहां महिला रेशमा भी काम करती थी।

दोनों में दोस्ती हुई तो मिलना जुलना शुरू हुआ। दोनों के संबंध इतने गहरे हो गए कि श्याम मंडल रोज शाम को रेशमा के घर जाने लगा। लेकिन करीब छह महीने पहले दोनों की नौकरी अस्पताल से छूट गई तो वे एक ज्वैलरी शोरूम में काम करने लगे।

लेकिन इस बीच रेशमा और श्याम मंडल के रिश्तों में खटास आ गई और रेशमा ने श्याम से अलग होने का निर्णय लिया। लेकिन श्याम नहीं माना वह रेशमा से दोस्ती बनाए रखने के लिए लगातार दबाव डालने लगा।

श्याम रेशमा को बार-बार फोन करने लगा तो रेशमा ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद श्याम मंडल ने रेशमा को सबक सिखाने के ल‌िए उसके बच्चे को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें