फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब डॉक्टर की सलाह पर बिना कपड़ों के किले में धूप सेंकने पहुंचा सिरफिरा और फिर...

Mon, 26 Feb 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
sinhagad fort
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दूरदर्शन में काम करने वाले व्यक्ति पर आरोप है कि वह सिंहगढ़ किले में बिना कपड़ों के घूम रहा था। वानोव्री के रहने वाले आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए (धार्मिक भावनाएं आहत करना) और 509 (महिला का अपमान करना) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक किले के कर्मियों की शिकायत पर 52 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 

पुलिस की माने तो आरोपी ने अपनी सफाई में अजीबो-गरीब दलील रखी। उसने कहा कि वो किले में विटामिन डी लेने गया था, क्योंकि डॉक्टर ने उसे सेहत के लिए यह सलाह दी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे वहां से बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन


ये मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, क्योंकि कुछ लोगों ने आरोपी की वीडियो बना ली और उसे शेयर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें