फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेन-देन में मामा बना हैवान, भांजी को कुल्हाड़ी से काटकर किए कई टुकड़े

Tue, 29 Aug 2017 01:25 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
रुपयों के लिए एक मामा ने अपनी ही भांजी को मौत के घाट उतार दिया।  मामा ने बेरहमी से अपनी भांजी की हत्या की। घटना हरियाणा के शहजादपुर की है। 
विज्ञापन


रुपयों के लेनदेन के चलते गांव पत्तरेहड़ी में सोमवार देर रात मीनू (लिंग परिवर्तन करवाकर स्त्री बना) की कुल्हाड़ी से काटकर उसके ही मामा ने हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि गांव बिशनगढ़ जिला कुरुक्षेत्र की रहने वाली लगभग 34 वर्षीय मीनू के संबंध पत्तरेहड़ी निवासी अपने मामा के लड़के भूपेंद्र के साथ थे। मीनू विदेश में भेजने का काम भी करती थी, जिसने भूपेंद्र को भी विदेश भेजा था। 
विज्ञापन


मीनू जोकि लड़का था जिसने कथित तौर पर अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया था और किन्नरों के साथ रह रही थी। इस बात को लेकर परिवार के सदस्य उसे पसंद नहीं करते थे। कुछ समय पहले मीनू और उसके रिश्ते में मामा के लड़के भूपेंद्र की फेसबुक के जरिये बातचीत हुई। इस कारण दोनों संपर्क में आ गये और उसके बाद भूपेंद्र भी मीनू के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले से रहने लगा। 
 
विज्ञापन

फाइल
मीनू ने भूपेंद्र को एक साल पहले दुबई भेज दिया था। इसकी एवज में मीनू ने भूपेंद्र से कुछ राशि मांगी थी। भूपेंद्र ने यह राशि मीनू को नहीं दी। भूपेंद्र को फोन किए तो उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए। दोनों में रुपयों का लेनदेन था, जिसको लेकर मीनू ने डीएसपी नारायणगढ़ को कुछ दिन पहले एक शिकायत दी थी। 

डीएसपी ने 29 अगस्त को दोनों पक्षों को जांच के लिए अपने कार्यालय में भी बुलाया था। लेकिन एक दिन पहले ही मीनू तीन-चार किन्नरों के साथ अपने मामा जय प्रकाश के घर पत्तरेहड़ी आ पहुंची। बताते हैं कि शाम करीब सात बजे वह गांव में पहुंची जिसके बाद उसकी मामा से कहासुनी हो गई। 

इसी बीच गुस्साए मामा ने कुल्हाड़ी से मीनू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। मीनू की गर्दन पर चोट के निशान थे और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। उधर, पुलिस ने जय प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें