मलयालम
अभिनेत्री के साथ
छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अभिनेत्री ने बताया कि वह ट्रेन में बुद्धवार की रात को कन्नूर से तिरुवनन्तपुरम जा रही थी। इस दौरान जब वह सो रही थीं तो एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
अभिनेत्री ने बताया कि जब वह सो रही थीं तो उनके सामने वाली सीट पर एक लड़का भी लेटा था। सोने के दौरान उन्हें लगा कि कोई उनके होठों को रगड़ रहा है। जब अभिनेत्री ने अपनी आंखें खोलीं तो उसका हाथ उनके होठों पर था। उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और लाइट का स्विच ऑन किया। इस दौरान वह काफी घबरा गईं।
उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और मदद मांगी। लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। बाद में टीटी आया तो उन्होंने पुलिस को बुलाया, पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।