इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने सार्वजनिक शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे खिड़की से पीछे फेंक दिया, जानिए उसके बाद क्या हुआ...
घटना महाराष्ट्र के मुंबई इलाके की है। वालिव थाना इलाके में एक शौचायल में 14 साल की लड़की ने नवजात को जन्म दिया। उसके बाद नाबालिग उस नवजात बच्चे को फेंककर चली गई।
पढ़ें;- रेप के आरोप में एक और बाबा गिरफ्तार, छात्रा को आशीर्वाद देने के बहाने बनाया हवस का शिकार
लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है, उसे आईसीयू में रखा गया है। इसके बाद नवजात को जन्म देने वाली मां की तलाश की गई।
पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि नवजात को सार्वजनिक शौचालय के पीछे देखा गया था। हम मौके पर पहुंचे और बच्चे को वसाई अस्पताल ले गए।