फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दुकान पर चाय पीने पहुंचा था गैंगस्टर, पहले गोली मारी फिर तलवार से काट डाला

Thu, 20 Jul 2017 06:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
गैंगस्टर शेख की हत्या - फोटो : Youtube
महाराष्ट्र के धुले में गैंगस्टर रफीदुद्दीन शेख उर्फ गु्ड्डा की हत्या कर दी गई। शेख दुकान पर चाय पीने गया था लेकिन उसे क्या पता था कि मौत उसका पहले ही इंतजार कर रही है। यहां हमलावरों ने गैंगस्टर को पहले गोली मारी गई उसके बाद धारदार हथियारों से तब तक वार किए गए जब तक उसकी जान नहीं चली गई। 


वीडियो फुटेज में करीब 10-12 लोग गैंगस्टर को मारने के लिए आए दिख रहे हैं। शेख को गोली मारते हैं। हालांकि इससे पहले शेख जान बचाकर भागने की कोशिश करता है लेकिन वह इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाता। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी हमलावर उस पर टूट पड़ते हैं। वह धारदार हथियारों ने उस पर एक के बाद वार करते हैं। 

एक शख्स तो शेख पर तब तक वार करता है जब तक उसकी जान नहीं निकल जाती। 
Next
AU ऐप में पढ़ें