फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, पंजाब से नांदेड़ जा रहा था परिवार

Fri, 01 Jun 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के यवतमाल जिले के नागपुर हाइवे पर सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

 


यह हादसा कार और ट्रक के आपस में टकराने से हुआ है। इन दोनों वाहनों को देखने से ही लग रहा है कि यह टक्कर बेहद भीषण थी। गाड़ी की हालत इतनी बुरी है कि उसके परखच्चे उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के रहने वाले कुछ लोग नांदेड़ के गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सभी लोग टवेरा गाड़ी में सवार थे। अभी वह नागपुर-तुलजापुर हाईवे से गुजर ही रहे थे कि यवतमाल के कोसदनी घाट  के पास उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है  कि तेज रफ्तार होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हुई है।  हालांकि खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें