किसी को नहीं पता था कि ऐसा हो जाएगा। एक महिला अपने मासूम बेटे को लेकर अपने प्रेमी देवर के साथ फरार हो गई। लेकिन रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शवों को देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की है। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मनौरी रेलवे स्टेशन के पास मासूम समेत प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिली। तीनों शव टुकड़ों में बंटे थे। जीआरपी ने मौका-मुआयना कर शवों की शिनाख्त कराई।
पढ़ें:- थोड़ा सा खुला था घर का दरवाजा, अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
तीन दिन पहले युवती अपने देवर के साथ मासूम बेटे को लेकर भखंदा गांव से फरार हो गई थी। देवर भाभी में प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
सरायअकिल के भखंदा के रहने वाला रमेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रमेश के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। रमेश की 30 साल की पत्नी संगीता के 19 साल के चचेरे देवर पंचू से अवैध संबंध थे। पंचू दिल्ली में रहकर काम करता था। हफ्ता भर पहले वह गांव आया था।
पढ़ें:- खेत से लौटी थी महिला, घर में देखा तो होश उड़ गए
शुक्रवार शाम पंचू अपनी भाभी संगीता और उसके पांच साल के छोटे बेटे आशीष को लेकर गायब हो गया था। रमेश पत्नी और बेटे की खोजबीन में जुटा था। रविवार सुबह पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप पंचू, संगीता और आशीष की लाश रेलवे पटरी पर मिली। तीनों के शव टुकड़ों में बंटे थे।
शवों की शिनाख्त रमेश ने अपनी पत्नी, बेटे और चचेरे भाई के रूप में की। इसके बाद जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।