फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी उम्र के छात्र की मोहब्बत में शिक्षिका ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 14 Sep 2017 01:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी उम्र के छात्र की मोहब्बत में पागल शिक्षिका ने भेद खुलते ही खौफनाक कदम उठा लिया। इसके पीछे की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन


वारदात, मध्यप्रदेश के दतिया शहर में हुई। यहां पंडो के मोहल्ला में रहने वाली 33 साल की युवती संविदा शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। वह एक 16 साल के 9वीं के छात्र को कोचिंग पढ़ाती थी। इसी दौरान वह युवक के प्यार में पड़ गई। इसी साल उसकी और युवक की लव स्टोरी के बारे में परिजनों को पता चल गया। मोहब्बत का भेद खुलते ही उसने छात्र को कोचिंग देना बंद कर दिया और खुद भी संविदा शिक्षक भर्ती हेतु तैयारी करने लगी। 
पढ़ें- CCTV फुटेज में सामने आया प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन, आखिर क्या हुआ?
विज्ञापन

कोचिंग से लौटकर युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

बीते दिन कोचिंग से लौटकर युवती ने साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी। सुसाइड के पीछे की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अस्पताल में युवती के भाई ने बताया कि खलकापुरा मोहल्ला में रहने वाले नाबालिग प्रेमी के चचेरे भाई ने सुबह हमारे घर फोन किया था। उसने हमें अपने घर बातचीत करने के लिए बुलाया था। हम बातचीत करने के लिए उनके घर जाने ही वाले थे, तब तक बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि दोनों के फोन बंद आ रहे हैं।

माना जा रहा है कि सुबह कोचिंग के दौरान ही युवती किसी से मिली होगी और उसी समय कोई ऐसी बात हुई होगी, जिसके चलते वो ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें