मुंबई के कुर्ला में रेलवे सुरक्षा बल ने दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कि देर रात प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों को अपना टारगेट बनाते थे।। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 15 और 17 साल बताई जा रही है।
दरअसल पुलिस ने 21 अगस्त की रात कुरला स्टेशन पर पूरे मामले को सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया। मिड-डे के अनुसार दोनों चोर बहुत शातिर थे पहले वह अपने टारगेट के सोने का इंतजार करते थे और फिर चोरी को अंजाम देते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने 21 अगस्त की रात भी करीब 15 हजार की चोरी की थी।
आरपीएफ के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश अतरी ने कहा,' हमने दोनों आरोपियों को अपने मकसद में पूरा होने दिया और जैसे ही उन्होंने चोरी की हमारे पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।'