केरल के नेदुवाथुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मिले सबूतों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले वह अपनी प्रमिका को अपने घर ले गया था जहां उसे बुरी तरह अपमानित किया गया और उसके कुछ दिनों बाद ही उसका शव ऐसी हालत में मिला है।
जानकारी के मुताबिक 28 साल का केके श्रीजीथ कोल्लम जिले के कोट्टाथल्ला का रहने वाला था। बीते रविवार वह जिस लड़की से शादी करना चाहता था उसे अपने घर लेकर चला गया। जहां उसे अपमानित किया गया।
मृतक के कजिन के सिवारमन का कहना है कि श्रीजीथ सेल्समैन की नौकरी करता था। वह एक अन्य गांव में अपनी बड़ी बहन के साथ रहता था। जब वह अपनी प्रमिका को घर में लेकर गया तो उसके एक रिश्तेदार गोपाल कृष्णन ने उसे देख लिया। वह उसी घर के पास वाले घर में रहते हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अन्य लोगों को दे दी जिसके बाद सब श्रीजीथ के घर एकत्रित हो गए। वहां सब उस पर चिल्लाए और बुरी तरह उसका तिरस्कार किया।
मामले पर पुथुर के एसएचओ आर राठेश कुमार ने दावा करते हुए है कहा कि श्रीजीथ को बिना किसी आधार के निवासियों ने अपमानित किया था। उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।