साउथ की फिल्म देख एक विवाहिता इतनी खूखार बन गई कि पहले तो प्रेमी के हाथों पति का कत्ल करवा दिया, बाद में खुद ही प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके पीछे भी उसकी खौफनाक प्लानिंग थी, ताकि वह प्लास्टिक सर्जरी से प्रेमी को पति की शक्ल दिलवा सके।
तेलंगाना में एक मर्डर मिस्ट्री की खुलासा हुआ है। यहां एक पत्नी ने पहले प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस को बताया की ऐसा करने का प्लान उसको साउथ फिल्म के हीरो राम चरण तेजा और आलु अर्जुन की फिल्म 'यवडु' से मिला था।
घटना तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले की है। यहां स्वाती रेड्डी नाम की महिला राजेश नाम के युवक से प्यार करती थी और वो अपने पति सुधाकर रेड्डी को छोड़कर अपने प्रेमी राजेश के साथ रहना चाहती थी। मगर स्वाती और राजेश ने सुधाकर को अपने बीच से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया।
स्वाती ने राजेश की चेहरे पर तेजाब फेंका
एक दिन मौका देखकर स्वाती और राजेश ने सुधाकर की हत्या कर दी और उसकी लाश को जंगल में ले जा कर जला दिया। प्लान की मुताबिक सुधाकर को मारे के बाद स्वाती ने राजेश की चेहरे पर तेजाब फेंका था ताकि राजेश प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपने चेहरे को सुधाकर के चेहरे जैसा करवा सके और हमेशा के लिए स्वाती और राजेश एक-दूसरे के साथ रह सकते।
सब कुछ प्लान के मुताबिक चला रहा था। स्वाती ने राजेश की चेहरे पर तेजाब फेंका और फिर सुधाकर के परिवार वालों को फोन किया कि एक एक्सिडेंट में सुधाकर के चेहरे पर तेजाब गिर गया है और वो उसको लेकर हॉस्पिटल जा रही है। वहां डॉक्टर ने राजेश की प्लास्टिक सर्जरी की, मगर सुधाकर जैसा चेहरा नहीं बन सका।
माता-पिता को राजेश के व्यवहार में काफी बदलाव लगा
हॉस्पिटल से घर आने के बाद सुधाकर के माता-पिता को राजेश के व्यवहार में काफी बदलाव लगा। उन्हें धीरे-धीरे लगने लगा कि राजेश उनका बेटा सुधाकर नहीं बल्कि कोई और है, जिसके बात उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।
पुलिस ने जब राजेश के आधार कार्ड के फिंगरप्रिंट देखने शुरू किए तो इस पुरी मर्डर मिस्टी का खुलासा हुआ। स्वाती और राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में स्वाती ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। उसके पुलिस को बताया कि उसने ये प्लान 2014 में राम चरण तेजा और आलु अर्जुन की फिल्म यवडु देखकर बनाया था।