फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे पर मिलने आई थी प्रेमिका, प्रेमी ने किया कुछ ऐसा पहुंच गई अस्पताल

Tue, 24 Oct 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली से मिलने के लिए आई महिला दोस्त को युवक ने अपने कमरे में चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चंद रुपयों के लिए प्रेमिका ने किया खौफनाक कांड, पुलिस भी देखकर हुई हैरान

थाना सेक्टर-20 पुलिस के मुताबिक, वारदात सोमवार सुबह नया बांस गांव में हुई। यहां गंगाराम किराए पर रहता है और एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। घायल महिला रोशन आरा कुछ समय पहले तक उसके पड़ोस में रहती थी। अब रोशन आरा दिल्ली में रहती है।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
वह अक्सर गंगाराम से मिलने नोएडा आती थी। सोमवार सुबह भी वह नोएडा में गंगाराम से मिलने उसके कमरे पर आई थी। दोनों घर में अकेले थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी के बीच गंगाराम ने चाकू निकालकर रोशन आरा पर कई वार कर दिए। उसकी गर्दन, पीठ और हाथ पर चाकू लगे हैं। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी से शादी रचाने को नौकरानी ने रची खौफनाक साजिश, एक गलती ने खोला राज

तब तक गंगाराम भाग चुका था। थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही का कहना है कि महिला की हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। तभी हमले की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें