उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पत्नी को तेजाब से जला दिया। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के शक में वह अपनी पत्नी से रोज झगड़े किया करता था।
साथ ही कभी-कभी पत्नी की पिटाई भी कर डालता था। इस बीच घायल अवस्था में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि जानलेवा हमले की वजह से पीड़िता को काफी चोटें आई है और वह बुरी तरह झुलस गई है। मामला कुंडा कोतवाली इलाके के सरुआ जमेठी गांव का है।