फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, RPF के जवान ने बचाई जान

Sun, 26 Feb 2017 11:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : mid day
विज्ञापन
आरपीएफ ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। आरोपी की पहचान अब्दुल हामिद शेख के रूप में हुई है। 32 साल का आरोपी रबले, साईंनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


ट्रेन थाणे की तरफ जा रही थी तभी घंसोली स्टेशन से एक किलोमीटर दूर हादसा हो गया। चलती ट्रेन में अब्दुल और उसकी पत्नी सुनीता रोकड़े (30 वर्ष) का आपस में झगड़ा हो गया। वो दोनों झगड़ते हुए लोकल ट्रेन के पायदान तक पहुंच गए।

सुनीता रोकड़े ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, अब्दुल मेरा दूसरा पति है और हम तीन साल से साथ रहते हैं। पिछले छह महीने से वो मुझ पर शक कर रहा था कि मेरा किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर है, लेकिन ये सच नहीं है।
विज्ञापन

वो मेरा पीछा करते हुए लोकल ट्रेन के डिब्बे में चढ़ गया

- फोटो : mid day
सुनीता के मुताबिक मेरा पति पिछले काफी वक्त से बेबुनियाद आरोपों की वजह से मुझसे लड़ाई करके मुझे मारता था। 24 तारीख को भी ऐसा ही हुआ। वो मेरा पीछा करते हुए लोकल ट्रेन के डिब्बे में चढ़ गया।

उस दिन भी वो मुझसे उन्हीं बातों पर झगड़ा करने लगा और अचानक ही उसने चलती ट्रेन से मुझे धक्का दे दिया। आरपीएफ के कांस्टेबल आरपीएफ गुर्जर ने मिड डे अखबार को बताया  " मैं शाम 4:32 मिनट पर घंसोली स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था।

तभी अचानक मुझे वायरलेस पर मैसेज मिला कि चलती ट्रेन से एक महिला गिर गई है और जल्द से जल्द घटना स्थल पर पहुंचो।
विज्ञापन

महिला बुरी तरह जख्मी पड़ी हुई थी

- फोटो : mid day
जैसे ही मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि एक महिला बुरी तरह जख्मी पड़ी हुई थी, उसके सिर से खून निकल रहा था। जिसके बाद मैं तत्काल ही (4:40) लोगों की मदद से थाणे की ट्रेन से उसे रेबल स्टेशन ले गया।

वहां से उसे हम ऑटो के जरिए वाशी एनएमएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने महिला का इलाज शुरू किया। डॉक्टर्स के मुताबिक सुनीता को सही समय पर अस्पताल लाया गया। उसकी हालत बेहद खराब थी, उसके सिर और होटों से खून बह रहा था। डॉक्टर्स ने राधेश्याम से कहा कि अगर तुम और देर करते तो महिला की मौत हो सकती थी।

राधेश्याम ने अखबार को बताया कि डॉक्टर्स ने उसके सिर में 18 टांके लगाए। 4 से पांच घंटे तक वो अचेत अवस्था में रही थी। पति ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पति के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें