फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

महाराष्ट्र: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पति ने ऑफिस में घुसकर पत्नी को मार डाला

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के भायंदर में पुलिस ने 42 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि उसने मंगलवार की सुबह पत्नी के ऑफिस में जाकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कुमार भोइर ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। 



भायंदर पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर आरके जाधव के मुताबिक कुमार को शक था कि उसकी पत्नी वीना (35) का किसी और के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है। जिसके कारण दोनों में लड़ाई हुआ करती थी। रोज-रोज होने वाली लड़ाई से परेशान होकर वीना ने 2 जनवरी को घर छोड़ दिया। उसने कुमार को बिना बताए घर छोड़ा। जिसके बाद कुमार ने वीना के लापता होने का मामला दर्ज कराया। 


जाधव ने बताया कि मंगलवार सुबह कुमार भायंदर के वेंकटेश अपार्टमेंट में स्थित वीना के ऑफिस गया। वीना ने ऑफिस में अपना कंप्यूटर ऑन ही किया था, कि तभी कुमार ने वहां पहुंचने के बाद वीना से कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। इसके बाद दोनों ऑफिस की लॉबी में चले गए और वहां उनके बीच बहस होने लगी।


जाधव ने आगे बताया, "इसके बाद कुमार ने चाकू निकाला और 15 बार वीना पर हमला किया और फिर घटनास्थल से भाग गया।" स्थानीय लोग वीना को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस दौरान कुमार हमारे पास आया और खुद को सरेंडर कर दिया। हमने कुमार द्वारा इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। जो वो अपने साथ लेकर आया था।" 


पुलिस अधिकारी जाधव का कहना है, "कुमार को हत्या करने के लिए आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे बुधवार को थाणे कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसा लग रहा है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था, जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी। हालांकि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next