पति किसी काम से बाहर और पत्नी घर पर थी। इतने में पति अचानक घर आ गया, वहां पत्नी के साथ पड़ोसी युवक को देख तमतमा गया और... गुस्से में तमतमाए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला गोरखपुर का है, जहां के काशीराम आवास में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।
पेशे से रिक्शा चालक सूरज लाल को अपनी पत्नी अनीता देवी (30) के चरित्र पर शक था। गुरुवार को उसने दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। बेटी की गवाही पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में महिला के करीबी पड़ोसी को पुलिस तलाश रही है।