फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में जाकर बोला- मुझे गिरफ्तार करो, मैंने अपनी पत्नी का गला काटकर की हत्या

Sun, 10 Sep 2017 01:43 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी मार्च 2017 में ही हुई थी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। जानिए आरोपी ने क्यों की अपनी पत्नी की हत्या। 
विज्ञापन


यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में ये घटना हुई। कोतवाली इलाके के गांव बुटैना में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद आरोपी पति खुद जेल पहुंच गया। अपने गुनाह को कबूलते हुए उसने जेल प्रशासन से उसे बंद करने की गुहार लगाई। 

पढ़ें:- युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामलें में पुलिस खाली हाथ

वारदात को अंजाम देने के बाद पहुंचे आरोपी को देखकर जेल प्रशासन भी स्तब्ध रह गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उधर मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत सात को नामजद कराया है।
विज्ञापन


गांव हरथला थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर निवासी संजय पुत्र राजवीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन सर्वेश (19) की शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बुटैना निवासी सुनील पुत्र हरकेश के साथ चार मार्च 2017 की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन की ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न करते रहते थे।
विज्ञापन

फाइल
शुक्रवार शाम सर्वेश ने उसे और परिवार के लोगों को फोन कर बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। उसने हत्या की भी आशंका जताई थी। मृतका के भाई ने बताया कि उसने सर्वेश के  ससुरालियों से फोन पर बात कर एक सप्ताह में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। 

संजय के अनुसार ससुरालियों ने एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं होने पर बहन की हत्या की धमकी दी। बताया कि शनिवार सुबह चार बजे उसे सूचना मिली की ससुरालियों ने गला रेतकर सर्वेश की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति सुनील ने धारदार हथियार से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद बदहवास हालत में जेल पहुंच गया। 

आरोपी ने वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों से पत्नी की हत्या कर आने की बात बताते हुए उसे जेल में बंद करने की बात कही। सुनील की हालत देखकर जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी में स्तब्ध रह गए। जेल प्रशासन ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सुनील, ससुर हरकेश, सास सत्तो, दूसरी सास गीता देवी, जेठ विजय, भोलू, ननद पूजा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सुनील से पूछताछ कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें