फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के डीजे पर डांस करने से नाराज हुआ पति, मार दी गोली

Fri, 02 Dec 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ने पत्नी को डीजे पर डांस करने के चलते गोली मार दी। घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला आगरा के बाईंखेड़ा गांव का है, जहां पति-पत्नी एक पार्टी में गए हुए थे। इस बीच पत्नी डीजे पर डांस करने लगी, लेकिन पति ने उसे ऐसा करने से मना किया। महिला जब नहीं मानी तो नाराज पति आपा खो बैठा और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


पुलिस को वारदात की सूचना नहीं दी गई।बाईखेड़ा में लगुन सगाई का कार्यक्रम था। उसमें गांव भांडई की एक महिला आई थी। वर पक्ष उसके मायके पक्ष से है। बुधवार रात को वह डीजे पर डांस करने लगी। उसे नाचता देख पति बौखला गया और जब उसने मना किया किया तो वह बोली, आप भी आ जाओ।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी गई सूचना

गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। महिला लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति भाग निकला। मायके वाले महिला को तत्काल अस्पताल ले गए। उसे भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई है। 

उसके परिवार का कहना है कि वे लोग उपचार में लगे हैं। अभी इस बारे में किसी से बात नहीं करना चाहते  हैं। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि इसकी कोई सूचना नहीं मिली है। गांव के लोग बता रहे हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें