फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ले गया जंगल और गैर मर्द से संबंधों के शक में दे डाली खौफनाक सजा

Sun, 17 Dec 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी गैर मर्द से बात करने पर पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक सजा दी। वो पहले पत्नी को एक जंगल में ले गया और फिर उसके साथ ऐसा दर्दनाक काम किया कि जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

 

घटना मॉस्को की है। यहां 26 साल के दिमित्री ग्राचिओव ने अपनी पत्नी मार्गरीटा के हाथ उस समय कुल्हाड़ी से काट दिए। जब दिमित्री को लगा कि मार्गरीटा उसके विश्वास को तोड़ रही है। दरअसल दिमित्री मार्गरीटा पर इस बात को लिए शक करता था कि उसकी पत्नी चोरी-छिपे किसी गैर मर्द से बात करती है। 

अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार शक के चलते दिमित्री मार्गरीटा को बहाना करके जंगल में ले गया। वहां उसे मार्गरीटा को प्रताड़ित करना शुरू किया। उसने पहले कुल्हाड़ी से मार्गरीटा के हाथों की उंगलियां काटी। फिर जब मार्गरीटा ने दिमित्री को कुछ नहीं बताया तो उसने बेरहमी से मार्गरीटा के दोनों हाथ काट दिए और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 
 
विज्ञापन

वहीं मार्गरीटा को किसी तरह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने काफी मुश्किलों के बात मार्गरीटा का एक हाथ तो जोड़ दिया मगर दूसरा हाथ सही करने में नाकामयाब रहे। गौरतलब है कि दिमित्री और मार्गरीटा की शादी को पांच साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिमित्री शक के चलते अक्सर मार्गरीटा को परेशान करता था। फिलहाल दिमित्री पुलिस की हिरासत में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें