फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे कमरे में 20 साल से बंद थी महिला, खिड़की से देते थे खाना और पानी

Wed, 12 Jul 2017 01:28 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
गोवा में पुलिस ने एक घर में 20 साल से बंद महिला को छुड़वाया। महिला की उम्र फिलहाल 50 साल के करीब है और उसे उसके 'असामान्य व्यवहार' के चलते बंद किया गया था। महिला को अंधेरे कमरे में बंद किया गया था। एक एनजीओ को जब इस बात का पता लगा उसने पुलिस की मदद से महिला को छुड़वाया। 
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को अंधेरे कमरे में बंद किया गया था और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। इतना ही नहीं जिस कमरे में महिला को बंद किया गया था वहां लाइट भी नहीं थी। उसे एक खिड़की के जरिए उसे खाना एवं पानी दिया जाता था। 
विज्ञापन


फिलहाल, महिला को छुड़ाकर पणजी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां उसकी मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें