फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को भगा लाया शादीशुदा युवक, घर लाने पर पत्नी ने किया ये हाल

Tue, 29 Aug 2017 09:55 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
जड़ी-बूटी बेचने वाले एक शादीशुदा युवक को एक विवाहिता को भगाकर लाना भारी पड़ गया। आरोपी अपनी प्रेमिका को जब घर लेकर पहुंचा तो उसकी पत्नी और परिवारवालों ने जमकर धुनाई की। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की है। 
विज्ञापन


राजस्थान में जड़ी-बूटी बेचने गया खीरी टाउन के एक शादीशुदा युवक ने एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे अपने साथ घर ले आया। यहां पर पहली पत्नी और घर वालों ने इसका विरोध किया। आरोपी के नहीं मानने पर जमकर पिटाई की गई। 

विवाद के बीच राजस्थान की महिला थाना खीरी पहुंची और थाना प्रभारी को पूरा घटनाक्रम बताया। थाना प्रभारी ने महिला और उसके प्रेमी को महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। खीरी टाउन का रहने वाला 30 वर्षीय युवक जड़ी-बूटी बेचने का काम करता है। वह करीब तीन महीने पहले राजस्थान में जड़ी-बूटी बेचने गया था। राजसमंद जिले के थाना नाथद्वार इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
इसी दौरान उसके पास की ही एक विवाहिता से प्रेम संबंध हो गए। विवाहिता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने खुद को अविवाहित बताकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 15 दिन पहले वह अपने ससुराल से मायके आने का बहाना कर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। वहां से दोनों सीतापुर पहुंचे जहां से वो प्रेमी के घर आए। 

पति को गैर महिला के साथ देख पहली पत्नी और घर वालों ने इसका विरोध कर दिया और महिला को घर में नहीं घुसने दिया। राजस्थान की महिला को भी तब पता चला कि जिसके साथ वह आई है वह युवक पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। वह तुरंत थाना खीरी पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें