फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा मिलने पर गर्लफ्रेंड ने साइबर क्राइम के जरिए लिया बदला

Wed, 08 Feb 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में धोखा मिलने पर गर्लफ्रेंड ने ऐसा बदला लिया है जिसे एक ब्वॉयफ्रेंड जिंदगी भर नहीं भूल सकता। गुजरात के अहमदाबाद में गर्लफ्रेंड ने बदला लेने के लिए साइबर अपराध का सहारा लिया। मीडिया खबरों के मुताबिक लड़के की एक फेक प्रोफाइल बनाई गई और बाद में उसकी अश्लील तस्वीरों को वहां पर पोस्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


लड़के का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही उसका ब्रेकअप हुआ था। इसलिए उसे शक है कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने ही बदला लेने के लिए ऐसा किया है। हालांकि लड़के ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उसके परिजन उचित कार्रवाई के लिए लीग्ल फर्म्स से मदद लेने वाले हैं।
विज्ञापन

कई लड़कियों से रहा है अफेयर

हैरान करने वाली बात है कि पीड़ित का कई लड़कियों से अफेयर रह चुका है। इसलिए उसे इस बात का अंदाजा नहीं है कि किसने उसके साथ यह सब किया है। इस दौरान अहमदाबाद में साइबर क्राइम के खिलाफ एक कैंपेन चलाया गया, जिसमें इस मामले का जिक्र किया गया था। क्राइम ब्रांच की ओर से चलाए गए इस कैंपेन में बताया गया कि साइबर क्राइम से लड़के और लड़कियां दोनों ही सेफ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें