फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका पहुंची थाने, प्रेमी ने वहीं दिया जवाब

Mon, 27 Nov 2017 08:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने थाने जाकर प्रेमी से ही शादी की जिद पकड़ ली। पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा तो वह बहानेबाजी करने लगा। जानिए उसके बाद क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। मसूझाग इलाके के एक गांव में एक युवती का अपने ही गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युवती के साथ निकाह करने का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। 

पढ़ें:- चार साल पहले की थी लव मैरिज, अब पत्र में पति के लिए ये बातें लिखकर हुई फरार

जब युवती के परिजनों को बेटी के संबंधों के बारे में पता चला तो उन्होंने प्रेमी से उसके साथ निकाह करने को कहा। युवक साल भर इन्हें टालता रहा। लगभग दस दिन से प्रेमिका अपने प्रेमी पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन


प्रेमी ने निकाह से मना कर दिया तो प्रेमिका और उसके परिजन मूसाझाग थाने जा पहुंचे। प्रेमिका ने एसओ अमृतलाल को अपनी व्यथा बताई। उसने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने प्रेमी युवक को तुरंत पकड़ लिया। 
विज्ञापन

कपल
थाने में दोनों पक्ष के लोग शाम तक पंचायत करते रहे पर बात नहीं बन सकी। प्रेमी युवक निकाह करने को मना करता रहा तो प्रेमिका निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। इस संबंध में एसओ अमृतलाल ने बताया कि अभी दोनों पक्षों ने दो दिन का समय मांगा था। 

पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला से दरिंदगी, ऐसे हाल में मिले शव को देखकर स‌िहर उठे गांववाले

पुलिस ने युवक को भी दो दिन का वक्त देकर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि बात नहीं बनी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें