फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन तक नशे की हालत में रख करते रहे गैंगरेप, मामा से बिछड़कर फंसी दरिंदों के चंगुल में 

Mon, 09 Oct 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मामा से बिछड़ने के बाद युवती दरिंदों के चंगुल में फंस गई। तीन युवकों ने युवती को पहले नशा देकर बेहोश किया और रेप के बाद बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे डालकर भाग गए। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


करीब 18 साल की युवती दो अक्टूबर को सहसवान रोड स्थित बदन सिंह डिग्री कालेज के पास बेहोश पड़ी मिली थी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस युवती को उठाकर थाने ले गई। एसओ रामनरेश माथुर ने युवती को महिला अस्पताल भेज दिया। दो दिन अस्पताल में इलाज के बाद युवती को होश आया। थाना पुलिस की सूचना पर युवती को चाइल्ड केयर लाइन वाले ले गए।

युवती को दो-तीन दिन रखा। संस्था के लोगों ने युवती की उम्र 18 साल से ज्यादा बताकर दुबारा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया उसे सुन खाकी वर्दी वालों के भी होश उड़ गए। पुलिस को युवती ने बताया कि जब वह तीन साल की उसके माता-पिता की मौत हो गई। वह मामा राहुल के साथ पंजाब में रहती थी। 
विज्ञापन


 

डेमो
15 दिन पहले मामा उसे लखनऊ लेकर गए थे। वहीं से वह गायब हो गए। काफी तलाशने के बाद भी मामा नहीं मिले, तो वह ट्रेन से बबराला आ गई। बबराला स्टेशन पर उतरने के बाद एक व्यक्ति उसके पास आया और मामा से मिलवाने का बहाना करके उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। स्टेशन के कुछ दूर जंगल में ले जाने के बाद गन्ने के खेत में उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने दो अन्य युवकों को बुला लिया।

युवती ने बताया कि फिर तीनों युवकों ने उसे तीन-चार दिन बंधक बनाकर रेप किया। इस दौरान उसे नशा सुंघा दिया जाता था। युवती ने उन तीनों के बीच बातचीत के दौरान एक का नाम शिवदत्त सुना था। 

पुलिस ने युवती के बताए गए नाम के अनुसार शिवदत्त और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप, नशा सुंघाकर बंधक बनाकर रखने की धाराओं  में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि बकौल मामा- वह रामपुर जिले की रहने वाली है, लेकिन वह कभी गांव नहीं गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन

डेमो
युवती के लिए गए मजिस्ट्रेटी बयान
जिला महिला अस्पताल में मेडिकल को गई युवती के मजिस्ट्रेटी बयान भी लिए गए। युवती ने कहा कि वह इस्लामनगर क्षेत्र में कैसे और कब आई उसे नहीं पता।

बाइक के नंबर से पकड़ में आ सकते हैं आरोपी
गैंगरेप की पीड़ित युवती ने पुलिस को आरोपियों की बाइक का नंबर भी दिया है, सो पुलिस उस नंबर के जरिए आरोपियों तक आसानी से पहुंच सकती है।

गुन्नौर पुलिस को भेजी जाएगी रिपोर्ट
थाना पुलिस गैंगरेप पीड़ित युवती के अनुसार घटना स्थल बबराला थाना गुन्नौर जिला संभल मान रही है इसलिए इस्लामनगर थाना पुलिस मामले की जांच को रिपोर्ट गुन्नौर पुलिस को भेज देगी। एसओ ने भी कहा है कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें