फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर पर बदमाशों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, हुई हत्या

Tue, 27 Dec 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
shot dead
विज्ञापन
साकेत स्थित किडनी हॉस्पिटल के सामने सोमवार सरेआम कार सवार लोगों पर हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। हमले में एक किन्नर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों लोग एक कुख्यात से जेल में मुलाकात करके वापस लौट रहे थे। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लालकुर्ती बाजार निवासी किन्नर शमशाद (35), राशिद पुत्र नूरा निवासी इस्माइल नगर लिसाड़ी गेट, शादाब पुत्र हनीफ और आमिश पुत्र अफजाल निवासी लख्खीपुरा लिसाड़ी गेट सोमवार को जिला जेल में कुख्यात सलमान निवासी गुदड़ी बाजार कोतवाली से मुलाकात करने गए थे। शाम करीब 5:30 बजे वापस लौटते समय यूनिवर्सिटी रोड स्थित किडनी हॉस्पिटल के सामने कार सवार बदमाशों ने उनकी इंडिका कार को ओवरटेक कर रोक लिया। 

लगातार फायरिंग में मृत को लगी थी पांच गोलियां

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने किन्नर शमशाद के सिर से सटाकर एक गोली मारी। जिसके बाद एक गोली पेट पर और तीन गोलियां कमर में मारीं। जबकि राशिद के सीने में एक गोली और शादाब के दाएं घुटने में एक गोली लगी। कार में पीछे बैठे आमिश ने सीट के पीछे छुपकर खुद को बचाया। अंधाधुंध गोलियां चलते देखकर लोगों में भगदड़ मच गई।

चश्मदीद आमिश ने बताया कि कार किराये पर की थी। जिसे शादाब चला रहा था, जबकि कार का ड्राइवर उसके बगल में बैठा था। फायरिंग के दौरान ड्राइवर मौके से भाग गया। शादाब के घुटने में गोली लगने के कारण वह कार नहीं चला सका। जिसके चलते करीब 20 मिनट तक घायल मौके पर ही चिल्लाते रहे। बाद में एक युवक ने सभी घायलों को कार से आनंद हॉस्पिटल छोड़ा।
विज्ञापन

किन्नर की लेनी थी जान

घायलों के अनुसार किन्नर के सिर से सटाकर गोली मारने से साफ है कि हमलावर उसे ही जान से मारने आए थे। बाकी अन्य लोगों पर उन्होंने सिर्फ एक-एक ही गोली चलाई। किन्नर पिछली सीट पर आमिश व राशिद के बीच में बैठा था। पुलिस के मुताबिक घायलों ने बताया कि जेल में बंद सलमान का उसके पड़ोसी फईक व उसके भाई शरीफ से पुराना विवाद चल रहा है।

दोनों में कई बार गोलियां चल चुकी हैं। सोतीगंज निवासी बिलाल की हत्या के मामले में सलमान जेल में बंद है। सलमान की पैरवी करने वालों को फईम के साथी धमकी देते हैं। आरोप कि फईम ने ही उनके ऊपर हमला कराया है। सलमान से किन्नर की गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें