फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बस का इंतेजार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, चार की मौत, पांच घायल

Sat, 17 Nov 2018 12:01 PM IST
भाषा, ठाणे
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर में शनिवार सुबह एक कार ने सड़क पर खड़े कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय किशोर सहित कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना किह्नावाली पुल के पास सुबह करीब सात बजे हुई। 

विज्ञापन


सभी लोग नासिक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले गयी, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में दो नाबालिग लड़कियां और एक दंपति शामिल हैं, जिन्हें शाहपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय विधायक पांडुरंग बरोरा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रही कार से टक्कर लगने के कारण कुछ लोग पुल से भी गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें