फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मुलाकात और आशिक ने उड़ाई प्रेमिका की हीरे की अंगूठी

Fri, 14 Jul 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार करने वाले पहली मुलाकात के लिए क्या-क्या नहीं करते। अपने 'समवन स्पेशल' को प्रभावित करने के लिए हर जतन करते हैं। लेकिन पहली ही मुलाकात भयानक हो जाए, तो उसे आप क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई की एक लड़की के साथ, जिसका प्रेमी पहली ही मुलाकात में उसकी हीरे की अंगूठी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


लड़की की एक साल पहले आरोपी से दोस्ती एक मैट्रीमोनियल साइट में हुई थी। कार्टर रोड के कॉफी शॉप में हुई इस वारदात की जांच खार पुलिस कर रही है।  पीड़िता की मानें तो इन दोनों की जान-पहचान मैट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया और फोन में बातचीत के बाद तय हुआ कि दोनों अब मुलाकात करेंगे। 

पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम की है, जब आर्यन पटेल नाम का एक युवक पीड़िता से मिलने कॉफी शॉप पहुंचा। युवती पहले से ही उसे जानती थी, तो उनकी आपस में बातचीत होने लगी। बातों-बातों में युवक ने युवती की उंगली में हीरे की एक अंगूठी देखी और उसकी तारीफ करने लगा। इस बीच आरोपी ने युवती से कहा वो इस अंगूठी को करीब से देखना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल का बहाना बनाकर कॉफी शॉप के बाहर निकला

पीड़िता ने उसपर भरोसा जताते हुए अंगूठी उतारकर उसके हाथ में थमा दी। इसी बीच आरोपी युवक का फोन बजने लगता है और वो एमरजेंसी कॉल का बहाना बनाकर कॉफी शॉप के बाहर निकल जाता है। साथ ही युवती की अंगूठी भी ले जाता है। 

करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद जब युवक वापस नहीं आया, तो पीड़िता को कुछ गड़बड़ लगी और वह कॉफी शॉप के बाहर आकर उसे तलाशा, लेकिन युवक कहीं भी नजर नहीं आया। तबतक पीड़िता को समझ में आ गया कि वो ठगी का शिकार हो गई है और घटना की जानकारी खार पुलिस को दी। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें