जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के इंजन में महिला सहायक लोको पायलट दो पुरुष ट्रेन चालकों के साथ जा रही थी। इस दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए। जानिए ऐसा क्या हुआ ?...
घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के इंजन में महिला सहायक लोको पायलट के साथ दो पुरुष ट्रेन चालकों ने छेड़खानी कर दी। शिकायत पर चालक व सहायक चालक को निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें:- ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी युवती, अचनाक हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई वो
घटना को लेकर मंडल में तैनात महिला चालकों में रोष व्याप्त है। सहायक मंडल विद्युत अभियंता के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंडल में एक महिला सहायक लोको पायलट पद पर तैनात हैं। 6 अक्तूबर को वह डीजल इंजन में ड्यूटी करते हुए बीना गईं थीं। इसी बीच वह देर रात बीना से झांसी आने के लिए जबलपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12191 के इंजन में बैठ गई।