फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की मासूम को पिता ने ही बेच डाला, दादी और मां ने किया खुलासा

Thu, 10 Nov 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की मासूम बच्ची को एक पिता ने ही उत्तराखंड के एक दंपति को बेच दिया। सौदे में आरोपी का साथ आशा कर्मी और उसकी सहेली ने भी दिया। बच्ची की दादी और अन्य परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो सारा भेद खुल गया। पुलिस ने पिता और दो अन्य महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दंपति को बच्चे को लेकर कोतवाली बुलाया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गोशाला रोड निवासी शिवानी को रविवार रात डिलीवरी के लिए आदर्श नगर निवासी आशा कर्मी सुनीता ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। रात में ही शिवानी ने एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद अगले दिन सोमवार को बच्ची गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो बच्ची की दादी और मां ने पुलिस  को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन

बच्ची के लिए पिता ने लाखों रुपये

जांच में पता चला कि पिता ने ही मासूम को देहरादून के दंपति को बेच दिया है। पुलिस के अनुसार पिता सचिन और आशा सुनीता और एक अन्य महिला सोनिया ने आपस में मिलकर देहरादून के एक परिवार को बच्ची को एक लाख रुपयों में बेच दिया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर देहरादून निवासी दंपति से बात की और उन्हें कोतवाली बुलवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें