एक युवक को अपने भाई की साली से प्यार हो गया, लेकिन घर वाले शादी को राजी नहीं हुए। फिर युवक ने ऐसा कदम उठाया की परिवार में कोहराम मच गया।
घटना अलीगढ़ के नगला पटवारी इलाके की है। सोमवार शाम एक युवक ने अपने भाई की साली से निकाह की जिद में खुद का गला काट लिया और जान देने की कोशिश की। युवक को आनन-फानन में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में युवती से बोला युवक, शादी नहीं करोगी तो गोली मार दूंगा
क्वार्सी के नगला पटवारी गली नंबर पांच निवासी 26 वर्षीय आबिद का पिछले कुछ समय से अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे निकाह करना चाहता था। मगर परिवार में इस रिश्ते को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी।
ये भी पढ़ें- जिसके प्यार में छोड़ा था घर परिवार, उस प्रेमी ने 10 दिन में ही दिया धोखा
सोमवार दोपहर से ही इस विवाद में घर में कलह चल रही थी। दोपहर बाद युवक ने गुस्से में आकर अपना सिर दीवार में देकर मारा। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया, जिससे वह जख्मी हो गया। खून से लथपथ युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
इधर सूचना पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों व पड़ोसियों ने पूछताछ में यही जानकारी दी है।