फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से जुड़े 10 ऐसे क्राइम, चैटिंग से नफरत हो जाएगी

Sat, 05 Aug 2017 07:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए आजकल क्राइम बढ़ता जा रहा है। फेसबुक पर पहले दोस्ती होती है, इसके बाद लव, सेक्स और धोखा होता है। फेसबुक से जुड़ी ऐसी 10 घटनाएं पढ़ें । 
विज्ञापन

1.
चंडीगढ़ में जम्मू के रहने वाले एक प्रिंसिपल के बेटे ने एक नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को मिलने के बहाने में होटल बुलाया। यहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। 
2.
फतेहपुर में फेसबुक पर एक युवक ने युवती से दोस्ती की। आरोप है कि युवक ने पहले पीड़ित को बुलाकर उसका एमएमएस बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। 
विज्ञापन

3.
दिल्ली की एक युवती की मथुरा के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि वो साथ रहने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इस बीच पीड़ित को पता चला की उसके प्रेमी की कोई और गर्लफ्रेंड हैं। इस पर दोनों में विवाद हो गया। आरोपी उसे छोड़कर चला गया। पीड़ित अपने प्रेमी को ढूंढते मथुरा पहुंची। इंदुपुरम कालोनी में रहने वाले प्रेमी के घरवालों ने दरवाजा ही नहीं खोला। युवती ने थाना सदर बाजार में शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।
4.
यूपी के बागपत में फेसबुक पर एक युवक और युवती का प्यार परवान चढ़ गया। बाद में युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती युवक के साथ हाथ में ब्लेड लिए थाने पहुंची और धमकी दे रही थी कि उनकी शादी करा दी जाए, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस दौरान युवक ने कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता है। उसको जेल भेज दिया जाए। पुलिस ने बिना कार्रवाई किए दोनों को थाने से चलता कर दिया। 
5. 
इलहाबाद में एक युवक की झूंसी को युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और उसने उससे प्यार का इजहार कर दिया। इस युवती ने प्रेमी को सबक सिखाने की साजिश रची। युवती ने युवक को अपने परिजनों के मिलवाने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद युवती ने परिजनों के साथ फेसबुक प्रेमी की जमकर पिटाई की। पीड़ित युवक ने मामले की पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। 
Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक पर लव, सेक्स और धोखा

फाइल
6.
कोलकाता में हावड़ा-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस में युवक ने कुछ लड़कियों की बिना अनुमति के फोटो क्लिक कर लीं। इसको लेकर उस लड़के से पीड़ित लड़कियों की काफी देर तक बहस हुई। इस बहस का फेसबुक पर वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन में मौजूद लड़कियों में से एक ने इस घटना को फेसबुक पर साझा किया है। 
7.
मैनपुरी में थाना भोगांव इलाके की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने महिला के अश्‍लील फोटो और वीडियो पति ने बना लिए। दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी नहीं करने पर फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। इतना ही नहीं फोटो और वीडियो पत्नी को दिखाकर गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। 
8.
करीब सात महीने पहले इलाहाबाद के झूंसी से जिस नवविवाहित युवती के लापता होने पर ससुरालियों को अपहरण और हत्या में फंसाया गया था, उसे पुलिस ने दिल्ली में फेसबुक फ्रेंड के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस के रिकॉर्ड में नवविवाहिता का अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज है। लेकिन उसका ना अपहरण हुआ और ना ही हत्या हुई। वह मायके से विदाई के एक रोज पहले रात में अपने फेसबुक फ्रेंड संग भाग गई थी।
9.
देहरादून के लक्सर में एक किशोरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी, यहां पर एक युवक ने उसकी बेटी की जबरदस्ती फोटो खींच ली। उसके बाद से वह‌ ब्लैकमेल करने लगा। बीते 18 जुलाई को आरोपी युवक किशोरी से शादी करने की बात पर अड़ गया। जब किशोरी ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसकी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। 
10.
उन्नाव जिले की पुरवा कोतवाली इलाके की एक किशोरी ने अपने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक आए दिन चुपके-चुपके लड़की की अश्लील तस्वीरें खींचता था और उन्हें फेसबुक पर अपलोड कर देता था। इस बात का पता जब पीड़ित किशोरी को लगा तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें