फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में नहीं मिली एंट्री तो धरने पर बैठी इंजीनियर की पत्नी

Fri, 14 Jul 2017 12:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद सिविल लाइन स्थित टीडीआई सिटी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ससुराल पहुंची तो उसके सास, ससुर घर बंद कर चले गए। घर के अंदर प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर इंजीनियर की पत्नी घर के आगे धरने पर बैठ गई। मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की गई, लेकिन उन्होंने भी कमरों का ताला तोड़कर महिला को अंदर प्रवेश कराने से मना कर दिया। महिला का कहना है कि प्रवेश न मिलने तक वह धरने पर ही बैठी रहेगी। 
विज्ञापन


बिजनौर के धामपुर निवासी रिटायर्ड जेई गिरीश चंद श्रीवास्तव की इकलौती बेटी अंकिता श्रीवास्तव एमएससी पास है। वर्ष 2015 में उसकी शादी टीडीआई सिटी निवासी को-ओपरेटिव बैंक के सेवानिवृत मैनेजर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के बेटे नीलाभ श्रीवास्तव से हुई थी। नीलाभ नोएडा की एक एमएनसी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत हैं। 

शादी के बाद दंपति गाजियाबाद स्थित क्रासिंग रिपब्लिक की सुपरटेक सोसाइटी में रहते थे। आरोप है कि शादी के बाद पता चला कि नीलाभ ने दस लाख रुपये का लोन लिया हुआ था, जिसे चुकाने के लिए उसने अंकिता के जरिए उसके पिता से दस लाख रुपये उधार लिए। रुपये मांगने पर वह अंकिता को प्रताड़ित करने लगा। गाजियाबाद में अंकिता को फ्लैट में छोड़कर वह चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर घर में ताला लगा जा चुके थे ससुराल वाले

प्रतीकात्मक तस्वीर
अंकिता ने बताया कि फ्लैट किराए पर था, पति के फ्लैट पर वापस न आने पर वह वहां से अपनी ससुराल में रहने के लिए आई तो ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया। मामले की शिकायत एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह, सीओ सिविल लाइन, एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह से दो दिन पहले की।

पुलिस उन्हें जब घर में प्रवेश कराने के लिए पहुंची तो सास, ससुर समेत ससुराल वाले कमरों का दरवाजा बंद कर वहां से जा चुके थे। इसके बाद पुलिस भी महिला को वहां पर छोड़कर चली गई। महिला वहां से अपने मायके चली गई, बृहस्पतिवार को वापस ससुराल आई। घर के अंदर धरने पर बैठ गई। पुलिस से गुहार लगाई की कमरों के ताले तोड़कर उसे घर के अंदर प्रवेश दिलाया जाए लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया। 

महिला कमरे के अंदर प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर घर के बरामदे में धरने पर बैठ गई है। वहीं महिला के पति नीलाभ ने बताया कि उसने पत्नी के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में शिकायत की है। जिसमें 27 जुलाई की तारीख लगी है। आरोप है कि पत्नी छोटी छोटी बातों को लेकर उन पर चिल्लाती है। उसके परिजन नीलाभ को धमकी देते है।

नीलाभ ने बताया कि वह कोर्ट के जरिए ही मामले को सुलझाना चाहते हैं। उनका कहना है कि अंकिता के विवाद करने के डर के कारण ही उनके माता-पिता घर से चले गए हैं। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को उन्होंने गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। उनके आने पर बातचीत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें