फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मी की मौत पर भड़के कर्मियों ने पुल पर रोकी ट्रेन

Fri, 15 Sep 2017 08:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पुराने यमुना पुल नैनी पर तैनात रेलवे के ट्रैक मेंटेनर विष्णु देव यादव का बृहस्पतिवार सुबह यमुना में शव और ट्रैक पर खून देख ग्रुप डी कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नाराज ग्रुप डी कर्मियों (गैंगमैनों) ने पुल के छोर पर लाल झंडा दिखाकर वहां से गुजरने वाली मालगाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


ऐसे में नैनी से इलाहाबाद की ओर आने वाली तमाम ट्रेनें फंस गई। अचानक ट्रेनों की आवाजाही ठप होता देख रेल महकमे में खलबली मच गई। मौके पर आए आरपीएफ और रेलवे अफसरों ने कर्मचारियों को मनाकर शांत किया गया। गोताखोरो को यमुना में कर्मचारी का धड़ मिला। पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें- CCTV फुटेज में सामने आया प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन, आखिर क्या हुआ?

खुल्दाबाद में भुसौली टोला निवासी 45 वर्षीय विष्णु देव यादव उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल में बतौर ट्रैक मेंटेनर कार्यरत था। बुधवार रात 10 बजे वह नैनी यमुना ब्रिज पर तैनात था। उसे सुबह छह बजे तक ड्यूटी पर रहना था। बृहस्पतिवार सुबह विष्णु का रिलीवर आया तो वह ड्यूटी पर नहीं था। पुल पर उसकी शर्ट पड़ी दिखी। आसपास काफी खून भी बिखरा था। खबर फैली तो कुछ देर में वहां कई गैंगमैन पहुंच गए।
विज्ञापन


विष्णु के कत्ल की आशंका जाहिर करते हुए कर्मचारी पुल पर ही धरने पर बैठ गए। सुबह लगभग 11 बजे पुल के दूसरे छोर पर लाल झंडा लगाकर मालगाड़ी रोक दी गई। रेलवे कंट्रोल रूम को अप लाइन बाधित होने की सूचना मिली तो खलबली मची। इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ पहुंच गए।  पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पिलर नंबर दो के पास मांस के लोथड़े मिले। गैंगमैन वहां जुटकर वहीं नारेबाजी करने लगे। अफसरों ने किसी तरह उन्हें मनाकर शांत कराया।

उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर विष्णु की तलाश के लिए यमुना में उतारा। गोताखोरों को कुछ देर की खोजबीन में यमुना के गहरे पानी में एक मानव धड़ मिला। इस बीच विष्णु के परिवार के लोग भी वहां आ गए थे। पजामा और कमर में बंधी चाभी देख परिजनों ने कहा कि शव विष्णु का है। पुलिस ने घटना के बारे में आसपास रहने वाले लोगों और मल्लाहों से पूछताछ की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नैनी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें