फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं तीन बार बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
एक कल्युगी बाप ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। दरिंदे ने अपनी बेटी को एक महीने में तीन बार हवस का शिकार बनाया। पीड़ित ने जब इस मामले की जानकारी पड़ोस की महिलाओं को दी तो मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


रामपुर जिले के थाना स्वार के रहने वाले व्यक्ति कुंडा के एक गांव में परिवार के साथ रहता है। वह नशे का आदी है और इसी कारण परिवार में झगड़ा होता रहता है। आरोपी की तीन नाबालिग बेटियां ओर तीन ही बेटे भी हैं। पति से विवाद के चलते पत्नी एक महीने पहले अपने मायके केलाखेड़ा चली गई। 

पत्नी के जाने के बाद एक दिन नशे की हालत में उसने 16 वर्ष की बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। दो दिन पहले किशोरी ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को आपबीती सुनाई लेकिन महिला ने बदनामी का वास्ता देकर उससे चुप रहने को कहा। 
विज्ञापन


सोमवार रात नशेड़ी बाप ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया तो मंगलवार शाम पीड़िता ने दो अन्य महिलाओं को इस बारे में बताया। गांव में बात फैली तो पुलिस तक भी पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गुनाह कबूल कर लिया। 
 
विज्ञापन

फाइल
मेडिकल रिपोर्ट में भी किशोरी संग दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के अलावा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुंडा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई है। पीड़िता की आयु सत्यापित करने के लिए उसकी आयु का परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें