फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान नाबालिग ने उठाया ऐसा कदम, देखकर दंग हुई पुलिस

Thu, 28 Dec 2017 12:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक नाबालिग ने छेड़खानी से परेशान आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब पीड़ित परिवार ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


घटना सीएम योगी के गृह जिले गोरखपुर की है। बड़हलगंज इलाके के सेमरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे शोहदों की छेड़खानी से परेशान आकर किशोरी ने खुद को आग लगा ली। घर से आग की लपटें उठती देखकर घरवाले दौड़े और मशक्कत के बाद आग बुझाकर किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र केंद्र ले गए। 

पढ़ें:- थाने पहुंची विवाहिता ने खोला 9 साल पुराना राज, बोली-भाई ने लूटी थी इज्जत

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राहुल, अमित और अर्जुन के खिलाफ छेड़खानी, रेप की कोशिश और जानमाल की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह छह बजे सेमरा गांव की किशोरी अपनी आठ साल की बहन के साथ शौच के लिए निकली थी। पहले से झाड़ी में छिपे शोहदों ने उसे पकड़ लिया। खींचकर झाड़ी में ले गए और अश्लील हरकत करने लगे। बचने की कोशिश करते हुए दोनों बहनों ने शोर मचाया। 
विज्ञापन

फाइल फोटो
इस पर शोहदों ने उनकी पीटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ ग्रामीणों को झाड़ी की तरफ आता देखकर शोहदे जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची किशोरी ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां बेटी को लेकर शिकायत करने आरोपियों के घर गई, तो उनके परिवार वालों ने हमला बोल दिया और मारपीट की। 

इससे आहत किशोरी ने घर पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़का और खुद को आग के हवाले कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। उनका कहना है कि शरीर का ज्यादातर हिस्सा जल चुका है। 

पढ़ें:- साध्वी ने खोली 'रेपिस्ट' बाबा की करतूतें, बदलते रहे आश्रम और लुटती रही आबरू

उधर पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित की मां ने कहा है कि आरोपी उसकी बेटी से लंबे समय से छेड़खानी करते थे और शिकायत करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते थे। इस मामले में बड़हलगंज पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। आरोप है कि छेड़खानी की शिकायत पुलिस से पहले भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब बड़ी घटना हो गई। 

गोरखपुर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि तहरीर के आधार पर रेप की कोशिश, छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें