फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड की धमकी दे 15 साल की बेटी से रेप करता रहा दिव्यांग, प्रेग्नेंट होने से खुलासा

Tue, 12 Dec 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में दिव्यांग पिता ने बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। उसने अपनी 15 साल की बेटी के साथ कई साल तक रेप किया। इतना ही नहीं बेटी की धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन


घटना मुंबाई के पूर्वी उपनगरीय इलाके की है। यहां 9वीं क्लास में पढ़ रही छात्रा के साथ उसके ही दिव्यांग पिता ने दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि हैवान पिता के कुकर्मों का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की के पेट में अचानक से दर्द उठा। लड़की ने जब अपनी मां से दर्द की शिकायत की तो पहले तो पीड़िता की मां को लगा कि कुछ दिन पहले उसका अपेन्डिक्स का ओपरेशन करवाया था उसके कारण दर्द को सकता है और पेट निकलने का कारण भी। 
विज्ञापन

मगर जब मां अपनी बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गई तो डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित लड़की सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। इस बात का पता चलते ही पीड़िता की मां ने लड़की के पिता के खिलाफ एफआईआर करवाई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़ित लड़की ने बताया कि पिता के दिव्यांग होने के कारण उसकी मां लोगों के घरों में काम करती है।

अक्सर जब मां काम पर जाती तो उसका पिता उसके साथ हैवानियत करता था। पीड़िता ने कहा, आरोपी पिता ने उसको किसी से कुछ न बताने के लिए धमकी दी थी। फिलहाल कोर्ट ने बच्चों का संरक्षण के लिए लैंगिक अपराध अधिनियम, 2012 के तहत आरोपी को आजीवन करावास की सजा सुनाई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें