फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों इतने दिन गायब रही हनीप्रीत, अब जाकर सामने आया असली सच

Tue, 26 Sep 2017 03:19 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत
रेप केस में जेल में सजा काट रहे राम रहीम की दुलारी हनीप्रीत आखिरकार क्यों ‌इतने दिन से गायब थीं, उसका असली सच अब जाकर सामने आया है। आप भी जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
honeypreet
दरअसल, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की थी कि हनीप्रीत की जान को खतरा भी हो सकता है, क्योंकि वह डेरे के कई अहम राज जानती है। हनीप्रीत वर्ष 2011 से डेरामुखी के काफी करीब है। वह डेरामुखी की हर गतिविधि की राजदार है। उल्लेखनीय है कि डेरे के कुछ राजदार पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं या उनकी हत्या हो चुकी है। इनमें डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और फकीरचंद शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
हनीप्रीत इन्सां
इन दोनों को डेरामुखी से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कुछ बात मालूम चल गई थी, इसलिए वे डेरे से अलग रहने लगे थे। रणजीत सिंह की तो गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि फकीरचंद का तो आजतक सुराग ही नहीं लगा। वहीं,पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने भी डेरे के कुछ राज उजागर किए थे, तो उनकी भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

4 of 6
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू खुद आशंका जता चुके थे कि हनीप्रीत की जान को खतरा हो सकता है, इस सूचना को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्टथी। पुलिस चाहती थी कि जल्द से जल्द हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में हो, ताकि कई अहम जानकारियों का खुलासा हो पाए। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने भी माना था कि हनीप्रीत से काफी जानकारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा राजस्थान में भी हनीप्रीत की तलाश जोरों पर है।
विज्ञापन

5 of 6
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
पुलिस की गिरफ्तारी से बच रही हनीप्रीत ने खुलासा किया है कि वह लोगों के सामने नहीं आ रही थी क्योंकि उसकी जान को खतरा है। उसके भागने की अटकलों पर जवाब देते हुए उसने कहा कि वह कहीं भागी नहीं थी बल्कि डर के चलते वह सामने नहीं आ रही थी। उसने ये भी कहा कि वह पूरी तरह से निर्दोष है और साजिश के तहत उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उसका कहना है कि राम-रहीम की गिरफ्तारी के समय ‌पंचकूला में हुई हिंसा में उसका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि हनीप्रीत महीने भर पुलिस को छकाने के बाद अचानक सामने आई है। हनीप्रीत ने अपने पूर्व पति द्वारा राम-रहीम के साथ अवैध संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि ये सारे आरोप गलत और मनगढंत हैं। बाप-बेटी के रिश्तों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हनीप्रीत के वकील दीपक आर्य ने इन सारी बातों को मीडिया के सामने रखा। मालूम हो हनीप्रीत के वकील ने दावा किया है कि वो दिल्ली में ही हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें